क़तर ने आतंकवादियों के लिए गोपनीय प्रशिक्षण केन्द्र स्थापित किया है।
क़तर ने इस देश में एक गोपनीय प्रशिक्षण केन्द्र बनाया है जिसमें उसके अनुसार सीरिया के उदारवादी सरकार विरोधियों को सैन्य प्रशिक्षण दिया जाएगा।
रोएटर के अनुसार यह सैन्य प्रशिक्षण शिविर क़तर की राजधानी दोहा के दक्षिण में सऊदी अरब की सीमा के निकट है। यह कैंप मध्यपूर्व में अमरीका की सबसे बड़ी हवाई छावनी अलअदीद के निकट स्थित है। रिपोर्ट से पता चला है कि इस शिविर में पिछले एक वर्ष से सीरिया सरकार के विरोधियों को सैन्य प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
क़तर में बने इस सैन्य शिविर में फ़्री सीरियन आर्मी के आतंकवादियों के अतिरिक्त पश्चिम की ओर झुकाव रखने वाले आतंकवादियों को भी प्रशिक्षित किया जाता है जहां से वे सीरिया में आतंकवादी कार्यवाहियां करने के लिए जाते हैं।
27 नवंबर 2014 - 17:50
समाचार कोड: 654439
क़तर ने आतंकवादियों के लिए गोपनीय प्रशिक्षण केन्द्र स्थापित किया है।